मुस्लिम समुदाय ने शिव-भक्तों पर की पुष्प-वर्षा और शीतल जल वितरित कर किया अभिवादन

अंकित सक्सेना बदायूँ

आज दिनांक 11.08.2019 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लालपुल तिराहे पर कछला गंगा घाट जाने वाले एवं वहां से जल लेकर आने वाले शिव-भक्तों का मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए अभिवादन किया गया । गर्मी से बचने के लिये ठंडे पानी की बोतलों का भी वितरण किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित श्रीमान जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा समस्त को इसी प्रकार आपसी सदभाव रखते हुए कल दिनांक 12.08.2019 को श्रावण मास के अन्तिम सोमवार व ईद-उल-जुहा पर्व को शान्ति व सौहार्दपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने में सहयोग करने हेतु अपील की गयी ।