शासन के निर्देश पर कस्बे में हुआ वृहद पौधरोपण

पाली (हरदोई)- रविवार को नगर ने वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित पौधों का रोपण किया गया आपको बताते चलें कि जनपद में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में लिए निर्णय के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक वीo केo दुबे के द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर के विद्यालयों में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया है ।

नगर के नत्थन बानो बाबू खां जनता डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी सोनू त्रिवेदी, सह कार्यालय प्रभारी रऊफ व कासिम अली खां जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फुरकान खां, विद्यालय के स्काउट मास्टर प्रशान्त कुमार”पी.के.” द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके अलावा पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यालय के शिक्षक राकेश रंजन त्रिवेदी द्वारा पौधरोपण किया गया।

इसके अलावा नगर पंचायत पाली के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल के द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर नगर में हजारों पौधे रोपित किए गए ।

इस अवसर पर अवनीश कुमार शुक्ल ने पौधों को असली धरोहर बताते हुए उनको बचाने व सभी को पौधा रोपण करने की अपील की । इस दौरान कोविड -19 सम्बन्धी जारी सभी नियमों का पूर्णतः पालन किया गया। इस अवसर पर श्यामवीर, देवेंद्र भारती, कपिल अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।