करवा चौथ का दिन आता है,
व्रत के रूप में मनाया जाता है ,
महिलाओं के लिए यह दिन मनाया जाता है ।
चांद को देखकर व्रत है पूरा करती,
अपने पति की लंबी आयु की दुआ करती,
यही इस दिन की पहचान बताती है।
बिना कुछ खाए दिन है बिताती,
हाथों में लाल रंग है चढ़ाती,
करवा चौथ के दिन की शान बढ़ाती है।
संजना
12वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा/हिमाचलप्रदेश,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला
गाहलियां।