उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (317 General, 84 SC तथा 02 ST ACs) के लिए चुनाव होने हैं।
भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, प्रलोभन मुक्त और Covid safe तरीके से विधानसभा का आगामी सामान्य निर्वाचन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का यह प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, नये मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।
Covid situation को ध्यान में रखते हुये आयोग ने निर्णय लिया है कि polling hours को एक घण्टे के लिये बढ़ाया जायेगा।
सभी मतदान केंद्रों और मतदान कर्मियों के लिये कोविड सुरक्षित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान स्थलों पर भीड़ प्रबंधन हेतु प्रवेश/निकास के उचित संकेतांक सुनिश्चित किये जायेंगे।
कोविड सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने विशेष रूप से कुछ मौजूदा मानदंडों पर फिर से विचार किया है। एक मतदान केंद्र पर निर्वाचकों की अधिकतम संख्या 1500 से घटाकर 1250 कर दी गई है। राज्य में 1,74,351 मतदान स्थल स्थपित किए जाएंगे।