उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नये एम बी बी एस डाक्टरों की प्रथम पदोन्नति से पहले उनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य बनाने को कहा है। आज नई दिल्ली में 15वें विश्व ग्रामीण स्वास्थ्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि विश्व में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 70 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है।
Related Articles
आँगनबाड़ी के समायोजन में शासनादेश का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
August 8, 2023
0
प्रयागराज का नासमझ मुख्य चिकित्सा अधिकारी
March 31, 2021
0
रक्षकों पर पहरा लगा रही खाकी, गांव में पहुंचकर कोतवाल कर रहे निगरानी
January 30, 2018
0