नोएडा में यूपी 100 पुलिस के PRV 2373 की टीम ने अवैध शराब विक्रेता को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता पायी है । आज शाम को 06:45 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को 100 नम्बर पर फोन कर सूचना दी कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 02 के गेट के पास एक आदमी शराब बेच रहा है । प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए PRV 2373 के जवानों ने सेक्टर डेल्टा 02 के गेट के पास से अवैध शराब की बिक्री करते हुए अभियुक्त नैवेल पुत्र तुलसीराम को एक पेटी में रखे 36 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़ लिया और उसे स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया ।
Related Articles
कच्ची शराब बनाते धरा गया बीडीसी
November 12, 2017
0
संतनगर नेवादा में आबकारी विभाग ने मारा छापा, एक को गिरफ़्तार कर मौके से बरामद लहन किया नष्ट
June 23, 2020
0
110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छः गिरिफ़्तार
December 6, 2021
0