राजदीप देवड़ा ने शिकागो विश्वविद्यालय में शोध प्रस्तुत कर आईआईटी गांधीनगर का किया प्रतिनिधित्व

भवानीमंडी:- मेकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन करने वाले राजदीप देवड़ा ने अमेरिका की पडर्यू यूनिवर्सिटी शिकागो में आई आई टी गांधीनगर का प्रतिनिधत्व कर देश का नाम विश्व मानचित्र पर रोशन किया है।

देवड़ा ने मिल्क पैकेट प्लास्टिक वेस्ट से 3 डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर शोध कर अमेरिकन सोसायटी ऑफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में अपना काम पेश किया।
देवड़ा वर्तमान में आई आई टी गांधीनगर गुजरात से पी एच डी की पढ़ाई कर रहे हैं।देवड़ा ने इस आमन्त्रण को स्वीकार किया। उन्होंने 26 जून से 05 जुलाई 2022 तक पर्ड्यू यूनिवर्सिटी अमेरिका में एम एस ई सी कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर अपने काम की प्रस्तुति दी।
कॉन्फ्रेंस में विश्व के विभिन्न देशों के 500 से अधिक रिसर्च प्रोफेसर ने भाग लिया।

राजदीप देवड़ा ने बताया कि उन्हें कॉन्फ्रेंस में रिसर्च करियर के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राजदीप के पिता व माताजी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।