सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित हुए राजीव डोगरा

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

वॉइस ऑफ हार्ट द्वारा आयोजित मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के राजीव डोगरा को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के राजीव शामिल हैं।

गौरतलब है की राजीव को इसी महीने मगसम संस्थान के दिल्ली के द्वारा उनकी रचनात्मक कार्यों के लिए माताश्री सामान देकर भी सम्मानित किया गया है।सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ऐसे ही अपने जिले और हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।