अझुवा/कौशांबी
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल दिनांक 17 अक्टूबर 2021 से अझुवा नगर पंचायत मे भव्य रामलीला का मंचन होने जा रहा है जो आगामी दस दिनो तक चलेगा।

रामलीला कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश कुशवाहा ने अवगत कराया कि कल शाम साढ़े सात बजे श्री गणेश पूजा व मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरु हो जाएगा। जिसमे सिराथू विधायक श्री शीतला प्रसाद पटेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। साथ ही उन्होने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही नगर के लोगों व क्षेत्रवासियों को रामलीला के मुकुट पूजन कार्यक्रम मे तय समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।