साहित्य दर्शन ई-पत्रिका के ऑनलाइन विमोचन समारोह में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ विशेषांक का विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा बुधवार को ऑनलाइन विमोचन समारोह के आयोजन में परिषद द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02, अंक-36, आजादी का अमृत महोत्सव विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन किया गया।

परिषद के मुख्य मंच पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मिश्रोली निवासी भेरूलाल नागर नखराला ,हास्य कवि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि कवि नवीन श्रीवास्तव,मयंकराज शर्मा ,सह अलंकरण प्रमुख रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव विशेषांक का विमोचन मुख्य अतिथि भेरूलाल नागर नखराला ने किया।

साहित्य दर्शन ई पत्रिका के प्रधान संपादक व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि इस अंक में 27 रचनाकारों की उत्कृष्ट रचनाओं को संकलित किया गया है जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों पर आधारित हैं। विमोचन समारोह में परिषद के पदाधिकारी व रचनाकार उपस्थित रहे।