- पशु चिकित्सालय, सरकारी अस्पताल, बी०आर० सी० सहित किया कई जगहों का निरीक्षण
रामू बाजपेई-
जहाँ एक तरफ मोदी सरकार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है । वहीं कुछ कर्मचारियों पर इसका कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा।
मामला हरदोई जिले के भरखनी ब्लॉक का है जहां गुरुवार को उपजिलाधिकारी सवायजपुर सर्वेश गुप्ता ने भरखनी के पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
जहां पर बड़ी संख्या में खामियां देखने को मिली । बताया गया कि यहाँ के जो मुख्य अधिकारी है वो कभी भी उपस्थित नहीं होते है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पताल का भी निरिक्षण किया जहाँ पर सफाई व्यवस्था बहुत ही दयनीय देखने को मिली और कर्मचारियों की काफी लापरवा ही भी देखने को मिली । उपजिलाधिकारी ने बताया जी कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचना दे दी गयी है।