शहर में नशे के आदी व्यक्ति ने घर में रुपया न मिलने से खफा होकर फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
शहर के मोहल्ला आलू थोक भट्ठा पुरवा निवासी अनूप ने बुधवार की शाम को घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए।जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के भतीजे प्रभात के मुताबिक अनूप स्मैक का नशा करता था।जब इसमें का नशा नहीं मिलता था तो नशीले इंजेक्शन लगाता था।इसके लिए आए दिन घर में रुपए मांगने को लेकर कहासुनी हुआ करती थी। इसी के चलते अनूप ने आत्महत्या कर ली है।घटना के समय अनूप कमरे में अकेला था। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।