फौजी ने बस पर किया पथराव गिरफ्तार

                      हरदोई डिपो की बस के चालक साइड के शीशे को पत्थर मार कर तोड़ने के बाद मार पीट करने के बाद बीस मिनट का जाम लगा।पुलिस ने आरोपित फौजी को हिरासत में लिया तथा चालक ने मुकदमा दर्ज कराया।
    मालूम हो कि सांड़ी मण्डी सीमित के पास विमल गुप्ता का बंद पड़ा पेट्रोल पम्प है जिसके सामने मौरंग सीमेण्ट की दुकाने है।सुबह आठ बजे बस के सामने ट्रैक्टर आ जाने पर ब्रेक लगा दी। हालाकि टकराव नहीं हुआ। ट्रैक्टर चालक बस के चालक को अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद उसने गाली देने को मना किया। तब तक दुकान मालिक सेवा निवृत फौजी राजपाल ने चालक पर पत्थर फेंक कर मार दिया।|जिससे  शीशा टूट गया । चालक समेत सामने बैठी सवारी बच गयी।
                      जानकारी पर थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता पहुंचे व जाम खुलवाया ट्रैक्टर व फौजी को थाने ले गये । सवारियों को शिफ्ट कर हरदोई भेजा गया । पुलिस में चालक संजीव पुत्र रामदास थाना अरवल के ग्राम परचोली ने सेवा निकृत फौजी राजपाल व फरार चालक ट्रैक्टर के विरुद्ध शिकायत की। थानाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ा हादसा टला मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। परिचालक सुधीर कुमार समेत सवारियो ने बस चालक की गलती न होना बताया। वहीं परिवहन यूनियन के जितेन्द्र आग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज करने का दबाब बनाया।