कछौना हरदोई- जीआरपी बालामऊ के अंतर्गत बीते सोमवार को कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को ड्यूूूटी के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला ।
जिसे खोल कर देखा गया तो उसमें 2 नई साड़ी जिसकी कीमत लगभग 4200 रुपये होगी । कुछ पुराने इस्तेमाली कपडे, सौंदर्य प्रसाधन, की सामग्री एक चश्मा तथा मोटर साईकिल की आरसी व बीमा के कागज मिले, जिसमे अंकित कुमार मिश्रा पुत्र शिव शंकर मिश्रा निवासी बादशाह खेड़ा आलमनगर लखनऊ पाया गया । जिसके आधार पर जीआरपी प्रभारी द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो बताया कि बालामऊ से रौजा आते वक्त ट्रेन में भीड़ होने के कारण मेरा बैग बालामऊ में ही छूट गया था । बैग पाकर बहुत खुश हुए जीआरपी के द्वारा किये गए इस कार्य की मौजूद यात्रियो ने भूरि-भूरि प्रसंशा की ।