प्रो कबड्डी के प्ले ऑफ़ से ‘पुणेरी पलटन’ ने दो अंकों से पराजित करते हुए, ‘यू०पी० योद्धा’ को बाहर किया। यू०पी० योद्धा की नितिन तोमर और रिशांक देवाडिगा जैसे दमदार खिलाड़ियों से सजी टीम की इसके साथ ही तीन माह से चल रही यात्रा अब थम चुकी है। लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली यू०पी० योद्धा टीम की आज के मुकाबले में स्पष्ट रणनीति नहीं दिख रही थी।