हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई सुलेख प्रतियोगिता

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- शनिवार को हिन्दी दिवस के मौके पर पाली क़स्बे के पब्लिक शिक्षा निकेतन में हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस आयोजन में विद्यालय के कक्षा 2 से 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

प्रधानाचार्य सुबोध रञ्जन गुप्ता ने बताया कि बच्चों को हिन्दी भाषा से जोड़ने एवं हिन्दी में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा । इस दौरान शिक्षक दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ला, विशाल बाजपेई, हनुमान शरण अग्निहोत्री, राम प्रकाश राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।