पुलिस सुरक्षा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने हुआ अश्लील नाच

          हरदोई- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बहाने परमिशन लेकर किस प्रकार अश्लील नाच  कराया जाता है इसकी बानगी शहर कोतवाली के रेलवेगंज इलाके में स्थित ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिली जंहा पर भारी पुलिस की सुरक्षा में अश्लील नृत्य का आयोजन  किया गया और पुलिसकर्मी भी बारबालाओं के ठुमकों का आनंद उठाते रहे है।
          तस्वीरें हैं शहर कोतवाली के रेलवेगंज इलाके की जहाँ अश्लील नृत्य का आयोजन हो रहा है और बारबालाएं बीच सड़क पर लगाये गए मंच पर अश्लील गानों पर ठुमके लगाकर लोगों का मनोरंजन कर रही है। वह भी पुलिस इस आयोजन पर कार्यवाही करने के स्थान पर कार्यक्रम को सुरक्षा महैया कराकर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी हैं। यंहा पर यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन यंहा सुप्रीमकोर्ट के आदेश की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गयी।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने इस मामले पर कहाकि मामले की जांच कराकर कार्यवाई की जायेगी।