दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन करें

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु शादी विवाह पुरस्कार योजना संचालित है जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजनों को विवाह के पश्चात पुरस्कार स्वरूप विभाग द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी जाती है।
उन्होने कहा है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनका विवाह 01 अप्रैल 2016 के बाद हुआ हो इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति अपना आवेदन 15 दिसम्बर 2017 तक जनसेवा केन्द्र के माध्यम से edistrict.up.nic.in  पर अपलोड कराकर उसकी हार्डकापी समस्त अभिलेखों सहित एक प्रति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0 16 में अनिवार्य रूप से जमा करें।