चेहरा पे चेहरे अब तो न लगाइए हुज़ूर!

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

हिचकी का सबब क्या है, बताइए हुज़ूर!
परेशाँ हाले दिल को, अब सुनाइए हुज़ूर!
कब तक भरमाइएगा, बाज़ीगरी दिखा के,
चेहरा पे चेहरे अब तो न, लगाइए हुज़ूर!
लोग आपकी हक़ीक़त से, वाक़िफ़ हो चले,
रुख़ से पर्द: अब अपना, हटाइए हुज़ूर!
इस क़द्र लोग परेशाँ हैं, आप ठाट-बाट हैं,
मुखौटे को भूलकर भी न, लगाइए हुज़ूर!
आप तो इतने भूखे हैं, इंसानियत खा गये,
नीयत को ईमानदार कर, बढ़ जाइए हुज़ूर!
(सर्वाधिकार सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, इलाहाबाद; २३ मई, २०१८ ई०)