फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

  • मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का मामला
  • घटना के समय घर पर अकेली थी महिला
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लिया भेजा पोस्टमार्टम को
  • 6 साल पहले हुआ था विवाह अभी तक नही है सन्तान

         मल्लावाँ कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि शादी के 6 साल हो जाने के बावजूद सन्तान न होने पर यह कदम उठाया है।
        कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी कुंती 28  पत्नी प्रेमचंद  ने सोमवार को शाम को घर के अंदर कमरे में प्लास्तक की रस्सी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि प्रेम चंद्र मजदूरी करता है और सोमवार को गाव के ही एक व्यक्ति के खेतों में आलू गाड़ने के लिए गया था। शाम को लौटने पर देखा पत्नी फाँसी पर लटकी हुई है। परिवार के अन्य लोग अंटिया गाँव के दूसरे मकान पर गए हुए थे। प्रेम चन्द्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसपर पुलिस मौके पर पहुँची । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी। अभी तक बच्चे न होने से परेशान रहती थी।