कछौना, हरदोई। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना से भाजपा ने अंतिम व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म हो गया है। गांवों को खुले में शौच मुक्त किया है। उज्ज्वला योजना का लाभ देकर महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। गांव में महिला समूहों को रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर किया है, अन्य योजनाओं से घर-घर माह में दोबारा राशन पहुंचाया है। पूर्वर्ती सरकारों में राशन माफियाओं के कारण लोगों को राशन का लाभ सही ढंग से नहीं मिल पाता था, विद्युतीकरण से गांव संतृप्त किए हैं। लगातार विद्युत आपूर्ति हो रही है आदि मुद्दों को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। गांव के लोग उत्साहित होकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की बात कह रहे हैं। भाजपा के लिए व्यापार मंडल कछौना की टोली अध्यक्ष गौरव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव आदि घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता