कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम मवई निवासी एक 18 वर्षीय युवक की ई रिक्शा से घर जाते समय अनहोनी घटना के चलते लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने हत्या की अभी आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
विदेश मंत्री ने पराग्वे में किया भारतीय दूतावास का उद्घाटन

बतातें चलें कोतवाली कछौना के ग्राम मवई निवासी अजीज फकीर ने बताया मेरा पुत्र आमिर उम्र 18 वर्ष कानपुर में सिलाई का कार्य करता था, जो मंगलवार को घर आने के लिए गांव के ही रिक्शा चालक अंकुल पुत्र नन्हके पासी व ई-रिक्शा चालक सवारियों के साथ आ रहा था। यह लोग घर पहुंच गए, परंतु पुत्र नहीं पहुंचा। दूसरे ई रिक्शा से पीछे से मेरी मां आ रही थी, उन्होंने रानी बाग के पास एक युवक को बेहोशी अवस्था में पड़ा देखा, पास जाकर देखने पर अपना पोता था। वह परिजनों को सूचना दी। इसी बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। ट्रामा सेंटर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। यह लोग प्राइवेट दिखाने के लिये छुट्टी करा ली, बाहर आने पर मृत्यु हो गई। मृतक युवक के पास के रुपए गायब थे। परिजनों ने आशंका जताई इन युवकों ने मेरे पुत्र के साथ नशे में बुरी तरह से पिलाकर हत्या कर दी। मृतक युवक इकलौता पुत्र था। पिता लखनऊ में ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता हैं। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है, मृतक रोजी रोटी के लिए 24 अगस्त को दुबई जाने के लिए घर आ रहा था।
इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी, सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता