हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस प्रवक्‍ता अलका लाम्‍बा ने प्रचार के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग विकास, रोजगार और सामाजिक न्‍याय चाहते हैं और कांग्रेस ही उन्‍हें ये सब दे सकती है। कल शिमला में संवाददाता सम्‍मेलन में भाजपा प्रवक्‍ता अपराजिता सारंगी के आरोपों पर सुश्री लाम्‍बा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की विफलताओं का नतीजा भुगत रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने वायदों को निभाया है, लेकिन भाजपा की प्रकृति वायदे करना, चुनाव में लाभ उठाना और उन्‍हें पूरा नहीं करना है।

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के अपने वायदे को राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ मेंपूरा किया है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इसे राज्‍य में लागू करने का फैसला किया जाएगा।