रचनाकार डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ग्रीन आईडल अवार्ड से सम्मानित

भवानीमंडी:- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में सुपरिचित रचनाकार एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूलिया के हिन्दी अध्यापक डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शर्मा ने बताया कि द्रोपदी देवी मैमोरियल ट्रस्ट गोरखपुर उत्तरप्रदेश द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती माता को बचाने और ग्रास रुट स्तर पर लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रस्ट के संयोजक डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि विज्ञान संचारक अमरेन्द्र शर्मा तथा मुख्य अतिथि महाराजगंज जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल अर्थ डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत के प्रत्येक प्रान्त से प्रतिभागियों ने धरती को बचाने के लिए अपने प्रयासों के माध्यम से कविता लेख पोस्टर तथा नाटक भेजकर प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल अर्थ डे कार्यक्रम में डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को पृथ्वी दिवस के मौके पर उनकी श्रेष्ठ रचनाओं को सर्वश्रेष्ठ सृजन में शामिल की।

वर्तमान में लॉक डाउन के चलते कोरोना माहमारी के कारण यह कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया। जिसमें सहभागी रचनाकारों ने पर्यावरण संरक्षण की बात कही तथा बढ़ते प्रदूषण पर चिन्ता जताई।