पाली (हरदोई)- रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं भक्तों ने नगर के पंथवारी देवी मंदिर प्रांगण में स्थित साईं प्रतिमा का पूजन अर्चन किआ और भक्तों को प्रसाद वितरण किया और कोरोना जैसी भीषण महामारी से निजात पाने की प्रार्थना की।
आपको बता दें कि हर वर्ष नगर ने गुरु पूर्णिमा को एक भव्य साईं पालकी यात्रा व भंडारे का आयोजन किया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम को काफी सादगी से मनाया गया और कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेनसिंग को पूरी तरह से मेंटेन रखा गया। इस अवसर पर अनमोल बाजपेयी,ओमप्रकाश रस्तोगी आदि के साथ साथ साईं भक्त मौजूद रहे।