विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा-स्टूडेंट्स ने दवाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को रैली निकाल किया जागरूक

रामू बाजपेयी

शाहाबाद(हरदोई)- बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर ए. बी. सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी आगमपुर के डी. फार्मा के छात्र-छात्राओं ने कस्बा शाहाबाद के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर असली फार्मेसी की दवाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों मे जागरूकता पैदा की। रैली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचकर समस्त डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट स्टाफ के साथ मिलकर संयुक्त कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित के उद्धबोधन के साथ प्रारंभ हुआ । उन्होंने अपने संबोधन में फार्मासिस्टो को कर्तव्य बोध कराया तथा ड्रग्स का महत्व एवं डॉक्टर्स के साथ सामंजस्य की आवश्यकता पर बल दिया। अकीक परवेज के द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं क्रियात्मक, रचनात्मक ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फार्मासिस्ट को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. नोमान उल्ला, डॉ. जीशान खान, डॉ. शिवसागर चौधरी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा, बी. के. मिश्रा, आशुतोष सिंह, आशुतोष शर्मा, शिक्षक फार्मासिस्ट अभिषेक शुक्ला, डॉ. विकास जौहरी, डॉ.विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।