‘सर्जनपीठ’ का आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी-विषयक बौद्धिक परिसंवाद १५ मई को

द्विवेदी-युग के प्रवर्तक ‘आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी की जन्मतिथि (१५ मई) के अवसर पर ‘सर्जनपीठ’ की ओर से ‘आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी की समग्र सारस्वत यात्रा की प्रासंगिकता’-विषयक एक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन १५ मई (रविवार) को ‘सारस्वत सभागार’, लूकरगंज, प्रयागराज (अग्रसेन इण्टर कॉलेज के समीप) मे पूर्वाह्न ९ बजे से किया जायेगा, जिसमे विभूति मिश्र, डॉ० धारवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी, डॉ० रवि मिश्र, डॉ० सुरेन्द्रकुमार पाण्डेय, रमाशंकर श्रीवास्तव, डॉ० प्रदीप चित्रांशी, डॉ० विभुराम मिश्र, डॉ० ज्योतीश्वर मिश्र, डॉ० शिवप्रसाद शुक्ल, उर्वशी उपाध्याय, सम्पदा मिश्र, डॉ० अरविन्द मिश्र, अभिलाष नारायण, डॉ० शालिनी सिंह, डॉ० मुदिता तिवारी, रणविजय निषाद, डॉ० पूर्णिमा मालवीय, डॉ० सरोज सिंह, डॉ० राजेश गर्ग, कुन्तक मिश्र, सविता शुक्ल, आनन्दनारायण पाठक ‘मिलिन्द’, डॉ० रमा सिंह, शफ़ी अहमद, सुनील मिश्र, विनय त्रिपाठी आदिक की सहभागिता रहेगी।

यह सूचना आयोजक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय ने दी है।