हरपालपुर (हरदोई) 02 जनवरी- क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी 98 बर्षीय साहित्यकार एवं कवि शिवस्वरूप अग्निहोत्री ’तृषित’ का बुधवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राम चरित मानस शब्द कोष, भक्ति मंजूषा, मानस में शब्द सामर्थ्य एवं भाव सौंदर्य, बानगी, मेरा देसवा विहसी रहा गावन मा, और प्रेम प्रवाहिनी साहित्य की रचना की। उन्होनें कई कविताओं की भी रचना की। उन्हें इन साहित्यों में पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे अपने पीछे पुत्र पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा नदी पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कवि के निधन पर साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।