चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों का माल पार कर दिया ।

थाने में दिए शिकायती पत्र में अन्नू पुत्र नेकराम निवासी ग्रामसभा जासूू के मजरा टिक्कुर ने आरोप लगाया है कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर उसके घर से बक्सा उठा ले गए । जिसमें एक जोड़ी चांदी की पायल पांच हजार रूपए रखे हुए थे । पीड़ित अनु ने बताया कि बीती रात 1 जनवरी 2020वह घर पर नहीं था उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी । लेकिन जाड़े का मौसम होने के कारण वह दूसरे कमरे में लेटी हुई थी । इसी का फायदा उठाकर चोर उसके घर का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए और उसे कुरेंद्र के खेत में ले जाकर तोड़ डाला । उसमें से नगदी व जेवर लेकर और टूटा हुआ बक्सा व अन्य सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए ।

सुबह अन्नू की पत्नी ने उठकर जब दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को फोन पर दी तो अन्नू आनन-फानन अपने घर पहुंच गया और मामले की सूचना बघौली थाना प्रभारी को दी । इस संबंध में थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है और मौके की जांच करवा कर मामले का खुलासा अवश्य किया जाएगा।