पाली में यूपी उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवागत प्रभारी निरीक्षक से की मुलाकात

पाली, हरदोई। नवागत प्रभारी निरीक्षक से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने शिष्टाचार भेंट की और व्यापारियों की समस्याएं बताई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही।

सोमवार को पाली थाने पर पहुंचकर नवागत प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बाजपेई के नेतृत्व में व्यापारियों ने शिष्टाचार भेंट की। नगर अध्यक्ष अरविंद बाजपेई ने नवागत प्रभारी निरीक्षक से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अरविंद बाजपेई द्वारा प्रभारी निरीक्षक को व्यापारियों की समस्याएं भी बताई गई जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात कही। जिस दौरान व्यापारी नेता इंद्रपाल कुशवाहा, संतोष बाजपेई सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।