अवैध सम्बन्धो का परिणाम हमेशा ही बुरा होता है। ऐसे ही सम्बन्धो के चलते घर की इज्जत बचाने के लिए एक देवर ने अपने प्रेमी के इश्क में अंधी अपनी भाभी की गला काटकर हत्या कर दी थी। घर की इज्जत बचाने के लिए भाभी के क़त्ल की वारदात का खुलासा हो गया और पुलिस ने हत्यारे देवर को आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाने के बेहटा धीरा गांव का है। यहां के रहने वाले साजन श्रीवास्तव के घर पर पुलिस और लोगो की भीड़ उस कत्ल की वारदात के बाद उमड़ी थी जब देवर ने अपने परिवार की इज्जत बचाने की खातिर भाभी की गला काटकर हत्या कर दी थी। दरअसल महिला के क़त्ल के पीछे जो कहानी है उसकी शुरुआत अवैध सम्बन्धो से जुडी है। मृतक महिला का टड़ियावां इलाके के गोपालपुर गांव में मायका है। गांव के ही रहने वाले अमित तिवारी नाम का युवक जो महिला का कथित प्रेमी बताया जाता है वह महिला से मिलने उसके गांव गया था। भाभी के प्रेमी को बड़े भाई की गैर मौजदगी में घर में देखकर महिला का देवर विकास और ससुर रमाकांत भड़क गए। दोनों ने मिलकर अमित की पिटाई की तो भाभी ने पुलिस को सूचना दे दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चारों को थाने ले आई थी। दोनों पक्षों से सभी को थाने लाने के बाद जहां पुलिस ने ससुर रमाकांत और महिला के कथित प्रेमी अमित को थाने पर रोक लिया था जबकि देवर विकास और उसकी भाभी को जाने दिया था। परिवार की इज्जत की रुस्वाई गांव से लेकर थाने तक हो गयी। इसी बात से गुस्साए देवर ने अपनी भाभी की गला काटकर हत्या कर दी थी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की पड़ताल में जुटी और देवर को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि देवर विकास कुमार उर्फ विवेक कुमार पुत्र रमाकांत ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने अपनी भाभी की अपने परिवार की इज्जत बचाने की खातिर गला काटकर हत्या कर दी थी। देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू व खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।