योग पर तीसरा राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संपादक सम्‍मेलन मंगलवार से

आयुष मंत्री श्रीपद येसो नायक मंगलवार को नई दिल्‍ली में योग पर तीसरे राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संपादक सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्‍मेलन में राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के एक सौ से ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य संपादकों के भाग लेने की उम्‍मीद है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य पत्रकारों को योग के वैज्ञानिक पहलुओं और मानव स्‍वास्‍थ्‍य पर इसके प्रभावों की गहन जानकारी देना है।