हरदोई- सामाजिक सद्भाव समिति द्वारा श्री राम जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शनिवार को समिति से जुड़ी महिलाएं स्कूल पहुंची और एक दर्जन से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लीला पाठक ने कहा कि जिस तेजी से हरे भरे वृक्ष काटे जा रहे है वह पर्यावरण के लिए बहुत घातक है इसलिए समिति ने वृक्षारोपण का अभियान शुरू किया है। उपाध्यक्ष चित्रा मिश्रा ने कहा कि वृक्ष आक्सीजन छोड़ मनुष्य के जीवन को गति प्रदान करते है लेकिन दुर्भाग्य है कि हम आधुनिकता के लिए हरे भरे वृक्ष काट रहे है जिससे तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना हम सब कर रहे हैं। समिति के माध्यम से हमने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर रीना अग्रवाल, संगीत गुप्ता, प्रभा गोयल, सरिता द्विवेदी, रचना बंसल व रितु गुप्ता सहित तमाम महिला सदस्य मौजूद रहीं।