पिहानी- क्षेत्र के ग्राम बखरिया में आगामी 10 से 12 नवंबर को होने जा रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिहानी कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री प्रज्ञा मंडल का भूमि-पूजन प्रज्ञा पीठ पिहानी की टोली ने सम्पन्न कराया। प्रज्ञा पीठ पिहानी के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर के नेतृत्व में टोली के देवेंद्र मिश्र ने गुरु वंदना की संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम को गति दी। वहीं बृजनंदन वर्मा व निखिल गुप्ता ने साथ-साथ मंत्र पढ़े। पवित्रीकरण, मंगलाचरण, प्राणायाम, संकल्प, स्वस्तिवाचन आदि मन्त्रों के साथ कर्मकांड सम्पन्न कराए गए। अग्निस्थापन-मन्त्र के साथ यज्ञ प्रारम्भ हुआ। जिसमें 51 कुंडीय महायज्ञ की सफलता सहित समाज के कल्याण के लिए आहुतियां भी समर्पित की गईं। इस कार्यक्रम में गोपाल सिंह, संजय सिंह, शिव कुमार सिंह, शत्रुध्न सिंह, भोपाल, अमर सिंह, सोनू सिंह, रामू सिंह, हरिपाल सिंह आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
Related Articles
धन-धान्य के देवता भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा
March 26, 2023
0
रावण का पुतला जलाकर, बुराई मिटाने का लिया संकल्प
October 8, 2019
0
पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने लिया गायत्री मां का आशीर्वाद
December 27, 2018
0