विश्वभर के अनेक देशों ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। अमरीका, रूस और फ्रांस ने कहा है कि वे आतंकवाद की चुनौती से निपटने में भारत के साथ हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की अपील की है। अमरीका ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह सभी आतंकी गुटों को अपना समर्थन तत्काल बन्द करे और उन्हें सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध ना कराए।
कल रात जारी एक बयान में व्हाइट हाऊस की प्रेस सचिव साराह सेंडर्स ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत और अमरीका के बीच सहयोग और समन्वय और सुदृढ़ किया जाएगा।