गरीब व बेसहारा लोग में मिष्टान्न वितरित कर मना रहे दीपों का पर्व

लोग से शांति व सौहार्द्रपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

कछौना (हरदोई): क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कछौना पुलिस ने धनतेरस व दीपावली त्योहार के चलते बाजार का सघनता से निरीक्षण किया। सभी से दीपों के पर्व दीवाली को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। किसी प्रकार की अनहोनी घटना न होने दें, कानून व्यवस्था कायम रखें। इसके साथ ही कछौना पुलिस ने गांवों में पहुंचकर गरीबों, असहाय व बेसहारा लोगों को मिष्टान्न वितरित कर उनके चेहरे पर एक अलग मुस्कान लाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बघौली, कछौना कोतवाली इंचार्ज सुनील कुमार सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता