हरदोई- अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती में एक रात पूर्व किसान के घर से जेवर नगदी चोरी हो गये। किसान ने थाने मे तहरीर दी है। ग्राम बहुती निवासी हरिनाम मौर्या ने बताया कि बीती रात वह काम से बाहर गया था। घर की छत पर भतीजा श्यामू सो रहा था। इसी दौरान मकान के बगल मे खड़े पेंड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर मे घुसे । चोर ताला तोड़कर बक्सों मे रखा जेवर पायजेब, चांदी, बेहसर, सोने चेन की और नगद रुपया 25000 चोरी कर ले गये हैं। हरिनाम ने आरोप लगाया कि एक हफ्ता पहले सोहिल से विवाद हो गया था इसी रंजिश मे चोरी की गयी है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।