मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब : राज के पुरोहित

देश भर से समाज के राजनैतिक क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया

★ कवि राजेश पुरोहित, भवानी मंडी

बीकानेर । राजपुरोहित समाज को राष्ट्रीय प्रादेशिक, जिला, तहसील, स्तर तक संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवम् राजनैतिक उत्थान व विकास करने को लेकर राजनेतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की एक राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने कामना कि की जो सामाजिक स्तर पर महासभा के गठन के लिए प्रयासरत हुए हैं, उन्हें सफलता मिले और महासभा के मार्गदर्शन में संपूर्ण समाज का हित हो।

 महाराष्ट्र की राजनीति में  अपना वर्चस्व रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राज के पुरोहित ने  इस अवसर पर कहा कि बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए संगठन को मजबूत होना चाहिए। संगठन ही शक्ति है। इस संकल्प को जेहन में उतार कर समाज को मजबूत करना है। समाज मजबूत है, तो हर सफलता आपके कदम चूमेगी।

 उन्होंने स्पष्ट कहा राष्ट्रीय स्तर की यह बैठक मेरे दिल का आयोजन है ,और आजादी के 75 वर्ष बाद हम आज यह सोच रहे हैं कि हम कहां हैं ? हमें चाहिए कि हम समर्पण के भाव के साथ आगे बढ़े और जो लोग यह पुनीत कार्य कर रहे हैं उनका साथ दें ।उन्होंने घोषणा की कि महासभा के लिए वे तन, मन ,धन से समर्पित है। आवश्यकता पड़ी तो पूर्व में हमारे द्वारा गठित की गई महासभा इस नई बनने जा रही महासभा मैं विलय कर दी जाएगी। सभी समाज के बंधुओं से उन्होंने आग्रह किया कि वह महासभा के गठन के लिए अपनी श्रद्धा रखें ,और सबूरी रखें कि सब कुछ अच्छा ही होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और समाज सेवी श्री गुमान सिंह जी देशलसर ने महासभा के गठन को लेकर तैयारी कर रहे लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा यह अच्छी पहल है ,समाज हित में हैं, साथ ही हमें राजनीति के अलावा युवा पीढ़ी को नई दिशा देनी होगी। हमारे संख्या बल का प्रदर्शन करना होगा। यह आसान काम नहीं है लेकिन ईश्वर अवश्य सफलता देगा।

वर्चुअल बैठक में विधायक छगन सिंह आहोर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अनूठा प्रयोग होगा जो लोग इस प्रयास में जुटे हैं, वे बधाई के पात्र हैं ।क्योंकि हमारा समाज राजनीति में शून्य हैं ।और उससे कहीं ज्यादा हमें अपना स्वभाव बदलते हुए नेतृत्व स्वीकार करने की आदत डालनी होगी महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना पड़े तो वह भी करना होगा। उन्होंने आयोजकों का अभिवादन करते हुए कहा कि वह समाज के भले के लिए यह भागीरथी प्रयास कर रहे हैं।

वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते बीकानेर नगर निगम की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर देशलसर ने कहा की समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महा सभा का गठन अति आवश्यक है और समाज के हर वर्ग के हित के लिए महा सभा बने और उच्च सोच के साथ कार्य करे और समाज की महिला शक्ति को भी गरिमा के साथ रहकर महासभा में अपनी भागीदारी निभानी चाइए ।

कांग्रेस के नेता महावीर सिंह सुकरलाई ने कहा महासभा के साथ में मन, वचन और कर्म के साथ जुड़ा रहूंगा और महासभा से भी अपेक्षा करेंगे कि वह हमें निर्देशित करें ,और जहां इस वर्ग की उपयोगिता है उसे उसकी जिम्मेदारी सोपेंगे, और मैं महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय मौजूद रहूंगा।

 मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवरसिंह जी मादा ने कहा कि यह एक नई कल्पना है, और सभी में यह भाव हो की महासभा द्वारा तय किए जा रहे नीति नियमों का अनुशासन के साथ पालना की जाए। उन्होंने सभी के लिए शुभकामना के साथ अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपनी गहरी पैठ रखने वाले , केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह जी निम्बाडा ने कहा कि आयोजक भागीरथी प्रयास में जुटे हुए हैं, और जो लोग अपने आप को विभिन्न क्षेत्रों में असहाय महसूस कर रहे हैं उन्हें यह महासभा नई ऊर्जा और ताजगी प्रदान करेगी और राजपुरोहित महासभा का जल्द से जल्द गठन हो और हम सब संकल्पित भाव से इस महायज्ञ के साथ है ।

भाजपा के पाली जिला अध्यक्ष रह चुके करणसिंह जी नेतरा ने कहा कि युवाओं को नेतृत्व मिले , विभिन्न क्षेत्र में जहां समाज में कमियां है वे दूर हो और विशेषकर हर व्यक्ति में यह भाव हो कि हमसे बड़ा समाज है।

  पूर्व विधायक एवं भाजपा के वयोवृद्ध नेता गुलाब सिंह जी ने कहा कि महासभा की सोच बड़ी सोच है, और यह बड़ा जादू करके दिखाएगी। यह समय की जरूरत है। समाज के सभी तबकों को साथ में लेकर चलने वाली महासभा का गठन हो ,उन्होंने चेतावनी भी दी कि महासभा के गठन और संचालन के दौरान कई रुकावटें भी आएगी, कई चुनौतियां भी आएगी ,लेकिन गम्भीरता के साथ आगे बढ़ना होगा ।

कांग्रेस के युवा नेता किशोर सिंह घेवड़ा ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हमें राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा को भी केंद्र में रखना होगा। युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना होगा ।

 सामाजिक स्तर पर आयोजित की गई इस वेबीनार को युवा नेता मानवेंद्र सिंह सांथू जालोर ने सम्बोधित करते कहा की समाज के सभी वर्ग की महासभा मे हो और बहुत प्रभावी रुप से महासभा का गठन किया जाए और सभी वर्ग के विकास का लक्ष्य हो । डॉ चेतन प्रकाश जी घेनड़ी ,  एडवोकेट राजेंद्रसिंह जी मेंहरी , नेंन सिंह जी जालौर ने भी संबोधित किया औऱ सकारात्मक विचार पटल पर रखे ।

 वेबीनार का सफल संचालन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जाने-माने हस्ताक्षर विक्रम सिंह राजपुरोहित ने की और भैरु सिंह सरवड़ी ने सहयोग प्रदान किया  , इस दौरान कवि सुखसिंह आउवा, पत्रकार राजेंद्रसिंह पुनाडिया  , ओम सिंह राजपुरोहित , किरण सिंह चाचोड़ी , पत्रकार डॉ भैरु सिंह सरवड़ी , पत्रकार महिपाल सिंह निम्बाडा , जसपाल सिंह अजमेर , पत्रकार नेंन सिंह जालौर , विशन सिंह वीराना , एड.अपूर्वा राजपुरोहित , शोभा राजपुरोहित , यशोदा राजपुरोहित ,  पत्रकार घिसु सिंह जेतपुर , गजेन्द्र सिंह टुकलिया , हरी सिंह पलासिया , मोहब्बत सिंह फालना सहित महासभा सयोंजक मंडल टीम पटल पर मौजूद रही और अंत मे किरण सिंह चाचोड़ी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।