सोनभद्र के पुलिस अधिकारी भारत भूषण तिवारी ने दिव्यांग की पढ़ायी-लिखायी की ली जिम्मेदारी

समाज सेवा और मानवता के लिए मिसाल पेश करते हुए सोनभद्र में शक्तिनगर के थानाध्यक्ष ने दिव्यांग की पढ़ायी – लिखायी की जिम्मेदारी ली है । थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी का यह क़दम पुलिस के साथ – साथ हर तबके के लिए एक नज़ीर है । आज जब पुलिस का विद्रूप चेहरा सामने आ रहा है, ऐसे में भारत भूषण तिवारी का क़दम पुलिस की एक अलग ही तस्वीर पेश करता है । श्री तिवारी ने 8 वर्ष के पैर से दिव्यांग बालक के इलाज और पढ़ाई की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अब से यह बेसहारा नहीं है । मैं इसे हरसम्भव मदद देते हुए आगे तक पढ़ाने का प्रयास करता रहूँगा जिससे यह समाज में गर्व के साथ जी सके ।
थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी के लिए द्विटर पर अभिषेक मेहरोत्रा लिखते हैं कि बहुत गर्व की बात है सर। मेरे लिए ये जानना की देश में खाकी का स्तर आपने ऊपर उठा दिया। पुलिस अधिकारी तमाम हैं, पर अच्छे इंसान पे खाकी सोने पे सुहागा ।