भाई ने किया भाई का कत्ल, कुल्हाड़ी से काटकर कर की हत्या

                  एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमे रिश्तों को तार-तार कर एक भाई ही अपने भाई का कातिल बन गया और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी उसके बाद फरार हो गया।वारदात के तीसरे दिन ग्रामीणों को फोन करके वारदात की जानकारी दी तो सनसनी फैल गयी।जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हत्यारोपी भाई पहले भी हत्या के एक मामले में जेल में राह चुका है और पैरोल पर जेल से रिहा हुआ था।
                मामला हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र का है।लोनार थाना के अौहदपुर निवासी शिवसिंह( 30 )पुत्र रामचंद्र को उनके बड़े भाई अर्जुन ने शुक्रवार की रात में कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।मृतक की मां सुमित्रा के मुताबिक शाम को दोनों भाई खाना खा रहे थे।उसी समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस पर मां अपने दूसरे मकान में रहने के लिए चली गई। थी उसके बाद अर्जुन ने कुल्हाड़ी से शिव सिंह की काट कर हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद अर्जुन घर से अपने रिश्तेदारी में चला गया।
               रिश्तेदारी में जाने के बाद उसने अपनी मां व ग्रामीणों को फोन करके हत्या करने की बात कबूल करते हुए जानकारी दी।इस पर मां चीख पड़ी और घर पहुंच कर देखा तो शिव सिंह का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।इस दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गयी तो घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली नजमुल हसन नकवी ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हत्यारोपी पहले भी एक हत्या में जेल जा चुका है।गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।