हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना कल जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान पहली दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को कराया जाएगा। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के तहत 14 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। पर्चों की जांच 15 नवम्बर को होगी। 17 नवम्बर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को कराई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता जनसभाएं कर रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर एक-दूसरे को घेर रहे हैं