सोमवार को हुई लूट की घटना मे दो अभियुक्तों को गिरिफ्तार कर लूटे गये जेवरात, अवैध शस्त्र व घटना मे प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

कछौना (हरदोई): थाना कछौना क्षेत्रान्तर्गत सोमवार की शाम के समय गढी कमालपुर रोड पर जा रहे महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर आभूषण लूटे जाने की घटना हुई थी। स्थानीय पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुये पीड़ित की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 473/22 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु 3 टीमों का गठन कर मुखबिरों को लगाया गया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी भी गहनता से चेक किये गये।

इसी क्रम में बुधवार को थाना कछौना पुलिस टीम व क्षेत्राधिकारी बघौली क्राइम टीम ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे कि तभी सूचना मिली कि फेस को जाने वाले रोड नं0 1 पर मोड़ के निकट दो व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अवैध शस्त्र भी है। इस सूचना पर थाना कछौना पुलिस टीम व क्षेत्राधिकारी बघौली टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को घेराबंदी कर मौके से ही पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्तियों से नाम व पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम रूबीन पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम मिरजानपुर थाना कछौना जनपद हरदोई बताया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक जोड़ी कान की झुमकी पीली धातू व दूसरे ने अपना नाम यसवंत पुत्र वृजमोहन निवासी मो० बड़ा बाजार सिधियों का चौक थाना कोतवाली शहर, बीकानेर राजस्थान बताया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद पीली धातू की अंगूठी व एक अदद पेण्डल पीली धातु बरामद किया गया। दोनो अभियुक्तों से बरामदशुदा आभूषण का कुल वजन 19.51 ग्राम जिसका बाजार मूल्य करीब 1,00,000 रूपये है।

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से बरामद आभूषण के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने सोमवार की शाम के समय गढ़ी कमालपुर की ओर अपने परिजन के साथ आ रही महिला राहगीर से यह आभूषण लूटे व महिला के साथ मौजूद एक व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर उसको घायल कर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गये थे तथा आज हम दोनों लूटे हुये माल को लखनऊ बेचने की फिराक में थे।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर बताया था कि उक्त मोटरसाइकिल अपने परिचित शुभम तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम मुरादनगर थाना सण्डीला से प्राप्त की थी, जोकि थाना कछौना के रैसो गांव से चोरी की गयी थी, जिसके संबंध में थाना कछौना पर अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता